जुलाई 22, 2026 7:18 पूर्वाह्न

printer

आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू आज नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मिलेंगे

आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू आज नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अन्‍य केन्‍द्रीय मंत्रियों से मिलेंगे। वे प्रधानमंत्री मोदी को पहली अगस्‍त को राज्‍य के विजय नगरम जिले के भोगपुरम में अल्‍लूरी सीताराम राजू अंतराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए आमंत्रित करेंगे। श्री नायडू केन्‍द्रीय मंत्री अमित शाह, पीयूष गोयल, मनोहर लाल खट्टर और सी.आर. पाटिल से भी राज्‍य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे।