अक्टूबर 30, 2026 8:00 अपराह्न

printer

सरकार को सितंबर तक 18 लाख 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिला

केंद्र सरकार को पिछले महीने तक 18 लाख 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसमें 12 लाख 76 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर राजस्व शामिल है। इसमें 4 लाख 80 हजार 732 करोड़ रुपये का गैर-कर राजस्व और 78 हजार 602 करोड़ रुपये की गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां भी शामिल हैं।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को करों के हिस्से के हस्तांतरण के रूप में 6 लाख 99 हजार 409 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में 67 हजार 658 करोड़ रुपये अधिक है।

सरकार का कुल व्यय 25 लाख 49 हजार 835 करोड़ रुपये है। इसमें से 18 लाख 95 हजार 288 करोड़ रुपये राजस्व मद पर और 6 लाख 54 हजार 547 करोड़ रुपये पूंजीगत मद पर है।