सरकार ने उस लेख का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि सरकार के तीन घंटे के भीतर सामग्री हटाने के अनिवार्य नियम का पालन करने के लिए मेटा ने सामग्री अवरोधन को स्वचालित कर दिया है और दिल्ली विरोध प्रदर्शनों के दौरान सामग्री अवरोधन में भारी वृद्धि हुई है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने लेख को भ्रामक बताया। कार्यालय ने कहा कि गैरकानूनी सामग्री के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने के लिए, इस वर्ष फरवरी में आईटी मध्यस्थ नियम 2021 में संशोधन के माध्यम से हटाने का समय पहले के छत्तीस घंटे से घटाकर तीन घंटे कर दिया गया था। इकाई ने कहा कि इस वर्ष मार्च से जुलाई की अवधि के दौरान, दो से अधिक यूआरएल हटाने के लिए भेजे गए, जिनमें से लगभग 82 प्रतिशत राज्यों द्वारा भेजे गए थे। कार्यालय ने यह भी बताया कि पिछले दो वर्षों में, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र द्वारा सूचित की गई अधिकांश गैरकानूनी सामग्री अंतरराष्ट्रीय वित्तीय धोखाधड़ी, बाल यौन शोषण सामग्री और महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों से जुड़ी थी।
News On AIR | अगस्त 20, 2026 4:23 अपराह्न
सरकार ने मेटा द्वारा सामग्री अवरोधन को स्वचालित करने संबंधी खबर का खंडन किया