भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने नमक, चीनी या वसा की अधिक मात्रा वाले डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों के लिए ‘फ्रंट-ऑफ-पैक न्यूट्रिशन लेबलिंग’ को एक ही चरण में लागू करने का प्रस्ताव दिया है। उच्चतम न्यायालय में दायर एक हलफनामे में, खाद्य नियामक ने ऐसे उत्पादों के सामने के हिस्से पर एक लाल षट्कोण यानी रेड हेक्सागन चेतावनी लेबल लगाने का प्रस्ताव दिया है, जो यह स्पष्ट रूप से बताएगा कि कौन सा पोषक तत्व निर्धारित सीमा से अधिक है। प्राधिकरण ने कहा है कि इस प्रस्ताव को अंतिम रूप देने से पहले जनता और उद्योग जगत के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। नियामक का अनुमान है कि परामर्श प्रक्रिया पूरी होने के बाद लगभग चार महीनों के भीतर इन मसौदा नियमों को अंतिम रूप दिया जा सकता है।
News On AIR | सितम्बर 23, 2026 9:32 अपराह्न
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने नमक, चीनी या वसा की अधिक मात्रा वाले डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों के लिए प्रस्ताव पारित किया