अप्रैल 18, 2026 10:47 पूर्वाह्न

printer

निर्वाचन आयोग ने प. बंगाल में 5 बूथ स्‍तरीय अधिकारियों को किया निलंबित

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधनसभा चुनाव से पहले निष्‍पक्षता पर सवाल उठने के बाद पांच बूथ स्‍तरीय अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच के अलावा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

आयोग के सूत्रों ने बताया है कि ये अधिकारी तथाकथित रूप से एक राजनीतिक दल के लिए काम कर रहे थे। उत्‍तर 24 परगना के बारासाट उप मंडल में  तीन बीएलओ को निलंब‍ित किया गया है। उन्‍हें पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।

इस बीच, बीरभूम जिले में भी दुबराजपुर और मयूरेश्‍वर में भी दो बीएलओ को इसी तरह की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित किया गया है।

निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रिया में निष्‍पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कड़े उपाय करने पर जोर दिया है।