निर्वाचन आयोग ने पंजाब में निर्धारित विशेष गहन पुनरीक्षण की समय सीमा को 11 दिनों तक बढ़ा दिया है। इस बदलाव के साथ अंतिम मतदाता सूची अब पहली अक्टूबर के बजाय 12 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।
पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि घर – घर जाकर गिनती की प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 तक जारी रहेगी। पहले इस चरण को 24 जुलाई तक पूरा किया जाना था।
इसके अलावा मतदान केंद्रों का युक्तिकरण 3 अगस्त 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। मसौदा मतदाता सूची अब 13 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी।