प्रवर्तन निदेशालय ने तृणमूल कांग्रेस के बैंक खातों में संदिग्ध धनराशि के हेरफेर और अनियमित वित्तीय लेनदेन के मामले में आज कोलकाता और उसके आसपास के पांच परिसरों पर तलाशी ली।
प्रवर्तन निदेशालय की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 150 करोड़ रुपये से अधिक की भारी धनराशि संदिग्ध उद्देश्यों के लिए विमानन और यात्रा कंपनियों के माध्यम से भेजी गई है। तलाशी के दौरान केयरवेल एविएशन और उसके निदेशकों के परिसरों के साथ-साथ एक कथित चुनावी ट्रस्ट के परिसरों पर भी कार्रवाई की गई।