राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने समुद्री तटीय मार्ग से श्रीलंका में तस्करी के लिए ले जाई जा रही 71 किलोग्राम से अधिक हेरोइन की खेप जब्त की है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि चेन्नई में 17 और 18 नवंबर को चलाए गए अभियान के दौरान यह जब्ती की गई है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
डीआरआई के अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि हेरोइन की बड़ी खेप चेन्नई से समुद्री तटीय मार्ग से श्रीलंका भेजी जा रही है। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने चेन्नई में दो संदिग्ध वाहनों को भी जब्त किया है।