नवम्बर 10, 2026 9:06 पूर्वाह्न

printer

गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:05 बजे शीतकाल के लिए होंगे बंद

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद, देवी गंगा की पालकी मुखबा की ओर प्रस्थान करेगी।

जिला जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि अन्नकूट पर्व के अवसर पर समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस बीच, पंच मंदिर समिति के संयोजक सतीश सेमवाल ने बताया कि मार्कंडेय अन्नपूर्णा मंदिर में रात्रिकालीन विश्राम के बाद, देवी गंगा की पालकी भाई दूज के दिन मुखबा स्थित अपने शीतकालीन निवास पर पहुंचेगी। श्रद्धालु अगले छह महीनों तक मुखबा में देवी गंगा के दर्शन कर सकेंगे।

भाई दूज के अवसर पर कल केदारनाथ और यमुनात्री धाम के कपाट बंद रहेंगे, जबकि बद्रीनाथ धाम 16 नवंबर को बंद होगा।