अक्टूबर 11, 2026 8:06 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कानून-व्यवस्था को देखते हुए यातायात परामर्श जारी किया

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कानून-व्यवस्था को देखते हुए आज के लिए यातायात परामर्श जारी किया है। यातायात पुलिस के अनुसार, मौजूदा स्थिति के आधार पर सुबह 6 बजे से अलग-अलग मार्गों पर यातायात परिवर्तित रहेगा।

शंकर रोड- वंदे मातरम टी-पॉइंट से नई दिल्ली की ओर जाने वाले गोल चक्कर, झंडेवालान-पंचकुइयां मार्ग, गोल डाकखाना, पटेल चौक, मंडी हाउस, भैरों रोड- रिंग रोड टी-पॉइंट और लोधी रोड फ्लाईओवर सहित कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। पुलिस ने लोगों को यात्रा से पहले जानकारी लेने और गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है।