प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चेन्नई में लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे।
चेन्नई पहुंचने के बाद, प्रधानमंत्री लगभग 4 हजार 900 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चेन्नई मेट्रो रेल को रवाना करेंगे। वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ मेट्रो ट्रेन में यात्रा भी करेंगे।
पूनमल्ली–पोरूर कॉरिडोर में 3700 मीटर लंबा डबल-डेकर ढांचा बनाया गया है। इसमें आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली है, जो परिचालन को सक्षम बनाने के लिए तैयार की गई है। प्रधानमंत्री पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनमल्ली बाईपास स्टेशन तक मेट्रो में यात्रा करेंगे।
प्रधानमंत्री 750 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे अवसंरचना परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। इनमें अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित पांच अमृत स्टेशन—पलनी, वेल्लोर कैंटोनमेंट, अंबासमुद्रम, परमकुडी और नमक्कल—शामिल हैं। श्री मोदी पोरूर झील के निकट स्थित जलकंठेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगे।