जुलाई 3, 2026 9:52 अपराह्न

printer

वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ‘स्वच्छ हवा, स्वस्थ दिल्ली’ नामक सात वर्षीय परियोजना शुरू करेगी दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ‘स्वच्छ हवा, स्वस्थ दिल्ली’ नामक सात वर्षीय परियोजना शुरू करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विश्व बैंक के सहयोग से सितंबर 2026 से अगस्त 2033 तक लागू होने वाली इस परियोजना की अनुमानित लागत आठ हजार 300 करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को इस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस परियोजना के तहत वायु गुणवत्ता प्रबंधन को सुदृढ़ करने, प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों से उत्सर्जन कम करने, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने, सार्वजनिक परिवहन मजबूत करने और आधुनिक निगरानी प्रणाली विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।