दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा के लिए सभी 97 परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों और परिवार के सदस्यों के लिए कूलिंग जोन की व्यवस्था की है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इन कूलिंग जोन में बैठने की व्यवस्था, पीने का पानी, चाय, ओआरएस, प्राथमिक चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों के लिए डी.टी.सी. बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी प्रदान कर रही है।
News On AIR | जून 18, 2026 1:43 अपराह्न
दिल्ली सरकार ने नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों के लिए कूलिंग जोन की व्यवस्था की