सितम्बर 23, 2026 5:59 अपराह्न

printer

दिल्ली सरकार ने इस वर्ष गणपति विसर्जन के लिए राजधानी में 81 कृत्रिम विसर्जन कुंडों की व्यवस्था की

दिल्ली सरकार ने इस वर्ष गणपति विसर्जन के लिए राजधानी में 81 कृत्रिम विसर्जन कुंडों की व्यवस्था की है।सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लोगों की आस्था और भक्ति का सम्मान करते हुए पर्यावरण की रक्षा करना है। श्रीमती गुप्‍ता ने सभी नागरिकों से अपील की, कि वे गणपति विसर्जन के लिए इन कृत्रिम विसर्जन कुंडों का अधिक से अधिक उपयोग करें और श्रद्धा के साथ-साथ दिल्ली के पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें।