भारतीय तटरक्षक बल ने आज नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में एक दिन के सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें देश के प्रमुख शिपयार्ड और पोत डिज़ाइन संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में भविष्य के समुद्री तटरक्षक पोतों पर विचार-विमर्श हुआ। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सम्मेलन के दौरान उभरती परिचालन चुनौतियों, उन्नत पोत डिजाइन अवधारणाओं डिजिटल सत्यापन, आधुनिक प्रौद्योगिकियों को अपनाने और भविष्य के बहुउद्देश्य तटरक्षक पोतों की परिचालन क्षमता को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। सम्मेलन में भारतीय तटरक्षक बल और देश के पोत निर्माण उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। तकनीकी रूप से उन्नत, लचीले और भविष्य के अनुरूप समुद्री पोतों को विकसित करने पर भी जोर दिया गया। जिससे समुद्री सुरक्षा की उभरती चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान किया जा सके।
News On AIR | जुलाई 10, 2026 6:08 अपराह्न | Indian Coast Guard
भारतीय तटरक्षक बल और देश के पोत निर्माण उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई