अप्रैल 13, 2026 8:00 पूर्वाह्न

printer

केंद्र सरकार ने पंजाब में सीमा बाड़ को जीरो लाइन के पास स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की

केंद्र सरकार ने सीमावर्ती जिलों के किसानों को खेती करने में होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए पंजाब में सीमा बाड़ को जीरो लाइन के पास स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
 
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने फिरोजपुर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और फाजिल्का सहित सीमावर्ती जिलों के उपायुक्तों को प्रस्तावित स्थानांतरण के संबंध में सामाजिक प्रभाव सर्वेक्षण करने के लिए पत्र जारी किए हैं। इन जिलों में उप-विभागीय मजिस्ट्रेट जल्द ही यह कार्य शुरू करेंगे।
हमारे संवाददाता ने बताया है कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, किसानों को केवल सीमा सुरक्षा बल  द्वारा निर्धारित समय पर ही खेती के लिए बाड़ के पार जाने की अनुमति है। 
 
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस निर्णय से लाखों एकड़ जमीन बाड़ के दायरे में आ जाएगी, जिससे किसान स्वतंत्र रूप से खेती कर सकेंगे।