नवम्बर 23, 2026 6:17 अपराह्न

printer

CBI ने वांछित भगोड़े अपराधी आशीष कुमार को कजाकिस्तान से भारत प्रत्यर्पित कराने में सफलता हासिल की

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने वांछित भगोड़े अपराधी आशीष कुमार को आज कजाकिस्तान से भारत प्रत्यर्पित कराने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और हरियाणा पुलिस के समन्वय से की गई।
 
सीबीआई ने बताया कि आशीष कुमार हत्या के अपराध में वांछित था। यह मामला हरियाणा पुलिस ने दर्ज किया था। आशीष के खिलाफ इस वर्ष सितंबर में इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।
 
सीबीआई ने बताया कि कजाकिस्तान के अलमाटी में आशीष की लोकेशन का पता चला था। आशीष को आज नई दिल्ली लाने के बाद उसे हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।