जुलाई 14, 2026 8:47 अपराह्न | Shibu Kumar Singh

printer

सीबीआई ने सुकांत घोष हत्याकांड के आरोपी और घोषित फरार अपराधी शिबू कुमार सिंह को किया गिरफ्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने सुकांत घोष हत्याकांड के आरोपी और घोषित फरार अपराधी शिबू कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने बताया कि उसे आज गोरखपुर के रायगंज रोड स्थित ठिकाने से गिरफ्तार किया गया। वह कथित तौर पर अखिलेश कुमार शाही के नाम से छिपकर रह रहा था।

    सीबीआई ने बताया कि शिबू कुमार सिंह कई वर्षों से फरार था और सितंबर 2016 में उसे फरार अपराधी घोषित किया गया था। उसे मानव खुफिया सूचना और तकनीकी जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

    सीबीआई ने कहा कि ट्रांजिट वारंट लेने के बाद आरोपी को कल कोलकाता ले जाकर सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।