जुलाई 20, 2026 2:21 अपराह्न

printer

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने टीएमसी को तीन बैंक खाते संचालित करने की अनुमति नहीं दी

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आज ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस गुट को पार्टी के तीन बैंक खातों को संचालित करने की अंतरिम अनुमति देने से इनकार कर दिया। हाल ही में जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने फ्रीज कर दिया था। इन तीन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया था। इनमें 440 करोड़ 42 लाख रुपये जमा थे। यह कार्रवाई राज्य पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई जांच के सिलसिले में की गई थी। इसमें कथित तौर पर बेईमानी से वित्तीय लेनदेन, अवैध रूप से धन संग्रह और संदिग्ध धन को पार्टी के कुछ बैंक खातों के माध्यम से स्थानांतरित करने का आरोप था। इससे पहले, 13 जुलाई को, न्यायमूर्ति कृष्णा राव ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और मामले की कार्यवाही समाप्त करने के बाद अंतरिम आदेश सुरक्षित रख लिया था।