अक्टूबर 9, 2026 8:59 अपराह्न

printer

बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी 10 और 11 अक्टूबर को देशभर में सारस पक्षियों की करेगी गणना

बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी-बीएनएचएस 10 और 11 अक्टूबर को देशभर में सारस पक्षियों की गणना करेगी। इसका उद्देश्य इनकी आबादी का आकलन करने, प्राकृतिक आवासों की पहचान करने और संरक्षण के प्रयासों को मजबूत करना है।

बीएनएचएस के अनुसार, सर्वेक्षण से सारस के प्रजनन स्थलों और आर्द्रभूमियों की पहचान करने में मदद मिलेगी। बिजली की तारें, कीटनाशक और प्राकृतिक आवासों का नष्ट होना इस पक्षी के लिए प्रमुख खतरे हैं। स्टेट ऑफ इंडियाज बर्ड्स रिपोर्ट के अनुसार, सारस की आबादी में लंबे समय में 76.84 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।