जुलाई 7, 2026 10:23 अपराह्न

printer

भाजपा ने बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह घोषणा चुनाव आयोग द्वारा बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव की अधिसूचना जारी करने के एक दिन बाद हुई है। बिहार में बांकीपुर सीट पर उपचुनाव मौजूदा सांसद नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद आवश्यक हो गया था।

यह उपचुनाव बिहार के बांकीपुर, गुजरात के मंजलपुर और मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा क्षेत्रों में होगा। अधिसूचना के अनुसार, नामांकन 13 जुलाई तक और नामांकन की जांच 14 जुलाई को होगी। इन सीटों पर मतदान 30 जुलाई को होना है।