अक्टूबर 5, 2026 4:29 अपराह्न

printer

बलूच छात्र संगठन आज़ाद ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से छात्र नेता शब्बीर बलूच का पता लगाने का आग्रह किया

बलूच छात्र संगठन (बीएसओ) आज़ाद ने अंतरराष्ट्रीय संगठनों से छात्र नेता शब्बीर बलूच का पता लगाने का आग्रह किया है। शब्‍बीर को एक दशक पहले बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना द्वारा जबरन गायब कर दिया गया था। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग, संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह और अन्‍य अंतरराष्‍ट्रीय संगठनों को इस संबंध में लिखे गए पत्र में पाकिस्तान पर दबाव डालने का आग्रह किया गया है। पत्र में कहा गया है कि पाकिस्‍तान ने बलूच नागरिकों पर दमनकारी और हिंसक कार्रवाई की है। इसमें बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं सहित लाखों लोगों की हत्या भी शामिल है।