आसियान- भारत समुद्री सम्मेलन आज विशाखापत्तनम में शुरू हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, राजनयिकों और नौसेना अधिकारियों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा, भू-राजनीतिक चुनौतियों से निपटने को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय सहयोग मजबूत करने का आह्वान किया।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कहा कि भारत के हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण और एक्ट ईस्ट नीति में आसियान के साथ सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने समुद्री संपर्क, आपदा प्रबंधन और सतत नीली अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में साझेदारी मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस वर्ष भारत और आसियान समुद्री सहयोग वर्ष मना रहे हैं।