भारतीय पिकलबॉल संघ ने 2026 पिकलबॉल विश्व कप के लिए भारतीय दल की घोषणा कर दी है। यह दल एक प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया के बाद चुना गया है। 30 अगस्त से 6 सितंबर तक वियतनाम के दा नांग में आयोजित होने वाले पिकलबॉल विश्व कप में पेशेवर वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेगा।
अंतरराष्ट्रीय पिकलबॉल जगत में एक जाना-पहचाना नाम हर्ष मेहता दल की कप्तानी करेंगे। उनके साथ अर्जुन सिंह भी होंगे, जो विश्व कप में अंडर-18 वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व और कप्तानी कर रहे हैं।
पुरुष वर्ग में अनीश फ्रोलियन और अमन पटेल का भी चयन हुआ है। महिला वर्ग में मिहिका यादव, आलिया इब्राहिम, पर्ल अमलसादीवाला और नाओमी अमलसादीवाली शामिल हैं।