अक्टूबर 17, 2026 8:20 अपराह्न

printer

रूस में अफगानिस्तान के राजदूत ने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की सुरक्षा पैदा करने का आरोप लगाया

रूस में अफगानिस्तान के राजदूत गुल हसन हसन ने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा पैदा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद आईएसआईएस-दाएश सहित आतंकवादी समूहों को पनाह और परिचालन सहायता प्रदान करता है।
 
मॉस्को में सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन, स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रमंडल और शंघाई सहयोग संगठन के संयुक्त सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजदूत हसन ने आरोप लगाया कि जुलाई और सितंबर में सशस्त्र लड़ाकों ने चित्राल के रास्ते बदख्शान और नूरिस्तान प्रांतों में प्रवेश करने का प्रयास किया था।
उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना ने इन समूहों का समर्थन किया और कथित घुसपैठ के दौरान हवाई बमबारी और तोपों से हमले किए।
 
तालिबान के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी अधिकारियों पर बातचीत को कमजोर करने का आरोप लगाया। प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह ने कहा कि अफगानिस्तान को दोष देने से दोनों देशों की समस्याएं हल नहीं होंगी।