सूडान और इथियोपिया के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों पड़ोसी देश एक-दूसरे के क्षेत्रों में सक्रिय सशस्त्र गुटों को समर्थन देने का आरोप लगा रहे हैं। सूडान की सेना का आरोप है कि इथियोपिया सूडान के अर्धसैनिक बल- रैपिड सपोर्ट फोर्सेस को शिविर और अन्य समर्थन उपलब्ध करा रहा है। वहीं, इथयोपिया ने सूडान पर अपने उत्तरी तिगरे क्षेत्र में विद्रोही गुटों को समर्थन देने का आरोप लगाया है। इस क्षेत्र में हाल ही में संघर्ष फिर शुरू हुआ है। यह राजनयिक तनाव उस समय और बढ़ गया जब इथियोपिया ने सूडान के वाणिज्य दूतावास के छह कर्मियों को देश से निष्कासित कर दिया और असोसा में वाणिज्य दूतावास बन्द करने का आदेश दिया। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव से व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका उत्पन्न हो गई है।
News On AIR | नवम्बर 16, 2026 11:37 पूर्वाह्न
सूडान और इथियोपिया के बीच बढ़ा तनाव