अक्टूबर 30, 2026 9:26 अपराह्न

printer

दिल्ली एन.सी.आर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए तकनीक आधारित निगरानी जरूरी: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (एन.सी.आर) में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए तकनीक आधारित निगरानी और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वित कार्रवाई जरूरी है।

श्री यादव नई दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग-सीएक्यूएम के नवनिर्मित एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र के बारे में संवाददाताओं को जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि इस केंद्र का नाम पवन यानि प्लेटफॉर्म फॉर एयर क्वालिटी, विजिलेंस एंड एनालिटिक्स फॉर एनसीआर है और इसे वायु गुणवत्ता प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए विकसित किया गया है।

मंत्री ने कहा कि पवन-आई थ्री सी की शुरुआत से, प्रदूषण नियंत्रण के काम में होने वाली देरी दूर होगी। सी.ए.क्यू.एम के प्रयासों की सराहना करते हुए श्री यादव ने कहा कि इस केंद्र पर प्रदूषण से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही स्क्रीन पर उपलब्ध होंगी।

श्री यादव ने बताया कि दिल्ली सरकार ने ऐसे 47 स्थानों पर विशेष निगरानी और सुधारात्मक कार्रवाई के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए हैं।

पराली प्रबंधन के बारे में श्री यादव ने कहा कि सरकार खेतों से फसल अवशेष हटाकर उनके दूसरे उपयोग को बढ़ावा देने पर काम कर रही है।

श्री यादव ने यह भी बताया कि धूल प्रदूषण पर नियंत्रण के उपायों के तहत सी.ए.क्यू.एम पांच से बीस नवंबर तक पूरे एन.सी.आर क्षेत्र में निर्माण और तोड़-फोड़ की गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश जारी करेगा।