नवम्बर 6, 2026 9:10 पूर्वाह्न

printer

तन्वी पात्री, युवा ओलंपिक खेलों में बैडमिंटन में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

सेनेगल के डकार में आयोजित 2026 ग्रीष्म युवा ओलंपिक में, भारत की तन्वी पत्री ने बैडमिंटन सिंगल्स में रजत पदक जीतकर पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं। एक रोमांचक फाइनल मुकाबले में, उन्होंने छह मैच अंक बचाए, लेकिन अंत में उन्हें चीन की मौजूदा वर्ल्ड जूनियर चैंपियन झांग यी शिन के हाथों 15-21, 21-13, 26-24 से हार का सामना करना पड़ा। तन्वी युवा ओलंपिक के बैडमिंटन फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला शटलर भी बनीं। उनसे पहले, 2010 में एचएस प्रणय और 2018 में लक्ष्य सेन ने इन खेलों में व्यक्तिगत रजत पदक जीता था।