नवम्बर 6, 2026 2:10 अपराह्न

printer

गृह मंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे, 1,475 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में 1,475 करोड़ रुपये की 63 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। श्री शाह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 9 नवंबर, 2000 को उत्तराखंड को राज्य का दर्जा देकर लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी की थी। श्री शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में हो रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। श्री शाह ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

इसके बाद श्री शाह पुलिस लाइंस में आयोजित समारोह में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस ध्वज प्रदान करेंगे।