नवम्बर 6, 2026 12:21 अपराह्न

printer

तमिलनाडु: वाहन पलटकर सरकारी बस से टकराया, 3 महिलाओं की मौत

तमिलनाडु में आज सुबह एक वाहन के पलटकर सरकारी बस से टकराने से तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए।

ये सभी महिलाएं श्रमिक थीं और चेंगलपट्टू जिले से चेन्नई के पास केलंबक्कम जा रही थीं। जानकारी के अनुसार ओल्ड महाबलीपुरम रोड पर एक गाय को बचाने की कोशिश में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और सामने से आ रही सरकारी बस से टकरा गया।

घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।