मार्च 24, 2026 1:42 अपराह्न

printer

तमिलनाडु: डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्यूलर प्रोग्रेसिव गठबंधन के बीच सीट बंटवारे का अंतिम रुप स्पष्ट नहीं

डीएमके के नेतृत्व वाली सेक्यूलर प्रोग्रेसिव एलाएंस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही वार्ता अभी अंतिम रूप नहीं ले पाई है। सीपीआई (एम) ने पांच सीटों पर सहमति दी है। सीपीआई (एम) के राज्य सचिव पी. शनमुगम ने डीएमके के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। 2021 के विधानसभा चुनावों में उन्हें छह सीटें आवंटित की गई थीं। वीसीके और मक्कल नीधि मैयम के साथ सीट बंटवारे की वार्ता अभी अंतिम रूप नहीं ले पाई है।

डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्यूलर प्रोग्रेसिव एलाएंस के सहयोगी के रूप में एम.एन.एम. का यह पहला विधानसभा चुनाव है। अभिनेता से राजनेता बने दिवंगत विजयकांत द्वारा स्थापित डीएमडीके पार्टी भी गठबंधन के साथ सीट बंटवारे पर वार्ता करने की प्रतीक्षा कर रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला