अगस्त 20, 2026 1:10 अपराह्न | audi Arabia firing incident

printer

सऊदी अरब गोलीबारी मामले में तमिलनाडु सरकार विदेश मंत्रालय के संपर्क में

तमिलनाडु में राज्‍य के लोक निर्माण विभाग मंत्री आधव अर्जुन ने कहा है कि  सऊदी अरब के पास समुद्र में हुई गोलीबारी की घटना में मारे गए एक मछुआरे का पार्थिव शरीर और तीन अन्‍य घायल मछुआरों को वापस लाने के लिए राज्‍य सरकार विदेश मंत्रालय के सम्‍पर्क में है।

    विधानसभा में श्री अर्जुन ने बताया कि सऊदी अरब के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। सभी मछुआरे सऊदी अरब की कम्‍पनी में कार्यरत थे। विधानसभा में सदस्‍यों ने मृतक मछुआरे के परिजनों को मुआवजा देने की भी अपील की।