जुलाई 3, 2026 8:17 अपराह्न

printer

तमिलनाडु: पूर्व मंत्री और डीएमके नेता अनीता राधाकृष्णन मानहानि के एक मामले में गिरफ्तार

मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व तमिलनाडु मंत्री और डीएमके नेता अनीता राधाकृष्णन की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद, राज्य पुलिस ने आज उन्हें मानहानि के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई न्यायमूर्ति जी. के. इलन्थिरैयन द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद हुई। उन पर 20 जून को एक सार्वजनिक सभा में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के खिलाफ कथित टिप्पणी करने का आरोप था।