सितम्बर 7, 2026 9:30 अपराह्न

printer

होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के सुरक्षित आवागमन के लिए एक अस्थायी मार्ग बनाने को लेकर ओमान के साथ बातचीत अंतिम चरण में: ईरान

ईरान ने आज कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के सुरक्षित आवागमन के लिए एक अस्थायी मार्ग बनाने को लेकर ओमान के साथ उसकी बातचीत अंतिम चरण में है। तेहरान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बताया कि इस समझौते को आने वाले दिनों में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के साथ पंजीकृत किया जा सकता है।प्रवक्ता ने जलमार्ग में असुरक्षा के लिए अमेरिका और इजरायल को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में तनाव जारी रहा, तो व्यावसायिक जहाज इस मार्ग पर सुरक्षित महसूस नहीं कर सकेंगे।कल कतर के एक प्रतिनिधिमंडल के ईरान दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा मध्य-पूर्व में तनाव कम करने के कतर के प्रयासों का हिस्सा थी।गौरतलब है कि पिछले महीने के अंत में ईरान और ओमान ने एक संयुक्‍त वकतव्‍य में होर्मुज जलडमरूमध्य में एक अस्थायी संयुक्त नौवहन गलियारा स्थापित करने और इस जलमार्ग से बारूदी सुरंगों को हटाने के लिए मिलकर एक परियोजना शुरू करने पर सहमति जताई थी।