सितम्बर 30, 2026 8:02 पूर्वाह्न

views 49

एनआईए की पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापेमारी, चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण- एन.आई.ए. ने कल आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश- जे.एम.बी. से संबंध के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया। एन.आई.ए. ने पश्चिम बंगाल के कई स्थानों पर छापेमारी की। इनमें पूर्व बर्धमान, दक्षिण 24 परगना और दक्षिण दिनाजपुर जिले शामिल हैं।      पूर्वी बर्धमान से इमाम पीर मोहम्मद शेख, दर्जी जुम्मन शेख, ऐप के जरिए बाइक चलाने वाले चालक सहरुल पुरकायत और दक्षिण 24 परगना जिले से अब्दुल रफीक को गिरफ्तार किया है।     ये छापेमारी इस वर्ष की शुरुआत में असम में कुछ लोगों की...

अगस्त 25, 2026 5:44 अपराह्न

views 55

पश्चिम बंगाल: दो बांग्लादेशी नागरिकों को सिलीगुड़ी के बिधाननगर के हिरासत केंद्र में भेजा गया

पश्चिम बंगाल में दो बांग्लादेशी नागरिकों को सिलीगुड़ी के बिधाननगर स्थित एक हिरासत केंद्र में भेजा गया है। इन्हें कल सिलीगुड़ी के पास भारत-नेपाल सीमा के निकट पुलिस ने हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की बात स्वीकार की। सूत्रों के अनुसार उन्होंने बांग्लादेश-त्रिपुरा सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। हमारे संवाददाता ने बताया कि उन्हें बांग्लादेश वापस भेजा जाएगा।

अगस्त 20, 2026 11:58 पूर्वाह्न

views 138

पश्चिम बंगाल में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान बल के गठन को कैबिनेट की मंजूरी

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने मादक पदार्थों की तस्करी और नेटवर्क से निपटने के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान बल के गठन को मंजूरी दे दी है।     दुर्गापुर, मालदा, खड़गपुर और नादिया में मादक पदार्थों के खिलाफ चार पुलिस स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे। यह अभियान बल खुफिया जानकारी जुटाने, जांच करने और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करने में मदद करेगा। मंत्रिमंडल ने इस पहल के लिए 591 नए पदों को मंजूरी दी है। इसके साथ ही, आतंकवाद विरोधी दस्ते के लिए 461 स्थायी पद और सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के लिए पांच...

अगस्त 15, 2026 8:10 पूर्वाह्न

views 115

पश्चिम बंगाल में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना की जाएगी लागू

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि राज्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना लागू की जाएगी। श्री अधिकारी ने कल कोलकाता में आयोजित कन्यारत्न दिवस कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा स्तर तक बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई नई पहल की भी घोषणा की। पश्चिम बंगाल सरकार की कन्यारत्न योजना के अंतर्गत बालिकाओं को दी जा रही वित्तीय सहायता अगले वर्ष एक हजार रुपये से बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दी जाएगी। स्कूल के बाद उच्च शिक्षा के लिए एकमुश्त सहायता...

जुलाई 14, 2026 6:41 अपराह्न

views 90

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल में चार कृषि अनुसंधान केंद्रों की घोषणा की

कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में मौसम और मिट्टी के अनुसार कृषि विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। आज राज्य सचिवालय नवान्न में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि इस रोडमैप को तैयार करने के लिए कृषि विश्वविद्यालय, शोध संस्थान और पश्चिम बंगाल सरकार मिलकर काम कर रहे हैं।     श्री चौहान ने बताया कि पश्चिम बंगाल में चिनसुरा और मालदा सहित चार स्थानों पर आलू और जूट के बीजों केWest Bengal.प्रशिक्षण और अनुसंधान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंन...

जुलाई 14, 2026 6:34 अपराह्न

views 62

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र गौड़ा के निधन पर  शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचंद्र गौड़ा के निधन पर  शोक व्यक्त किया है। श्री मोदी ने उन्‍हें कर्नाटक में भाजपा का एक मजबूत स्तंभ बताया। उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी कार्यकर्ताओं की कई पीढ़ियों का मार्गदर्शन करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्षद, विधान परिषद सदस्य और मंत्री के रूप में उनका सार्वजनिक जीवन अटूट प्रतिबद्धता और सेवा से परिपूर्ण था। 

जून 9, 2026 9:05 अपराह्न

views 401

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री चाय श्रमिक योजना होगी लागू

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री चाय श्रमिक योजना राज्य के चाय बागान श्रमिकों के लिए लागू की जाएगी। इस कल्याणकारी पहल में तीन उप-योजनाएं शामिल हैं। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव अमित कुमार ने आज कोलकाता में मीडिया को बताया कि श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं और श्रमिकों के लिए उचित आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चाय श्रमिक शिक्षा योजना, चाय श्रमिक स्वास्थ्य योजना और चाय श्रमिक आश्रय योजना शुरू की जा रही हैं। पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री चाय श्रम...

मई 26, 2026 9:34 अपराह्न

views 56

पश्चिम बंगाल में न्यायिक अधिकारियों पर हमले के मामले में 15 और लोगों को एनआईए हिरासत में भेजा गया

पश्चिम बंगाल में एक विशेष अदालत ने मालदा के मोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारियों पर हमले के सिलसिले में 15 और लोगों को पांच जून तक राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों को सोमवार देर रात मोथाबाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में केंद्रीय एजेंसी द्वारा की गई छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। अदालती कार्यवाही के दौरान एनआईए ने इस मामले के संबंध में दो केस डायरी सौंपी। एनआईए के सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए विभिन्न वीडियो क्लिप के साथ घटना के दिन के सीसीटीवी फ...

मई 1, 2026 10:04 अपराह्न

views 240

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर कल पुनर्मतदान के दिए आदेश

निर्वाचन आयोग में आज पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया। मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 और डाइमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के चार मतदान केंद्रों पर कल पुनर्मतदान होगा। इन केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। आयोग ने कहा है कि इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का निर्णय पर्यवेक्षकों तथा रिटर्निंग अधिकारियों की रिपोर्ट पर लिया गया है। इन मतदान केंद्रों पर बुधवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोट डाले गए थे। रिपोर्टों के आधार पर आयोग ने इन मत...

अप्रैल 23, 2026 8:43 अपराह्न

views 332

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान पर संतोष व्यक्त किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान पर संतोष व्यक्त किया है। हुगली जिले के बालागढ़ और पुरसुराह में आज चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि भारी मतदान से यह साबित होता है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार गिरने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल समर्थित उपद्रवी तत्व लोगों को मतदान करने से रोकने में विफल रहे। श्री शाह ने मतदाताओं से 29 अप्रैल को दूसरे चरण में फिर से निडर होकर मतदान करने का आह्वान किया। उ...