सितम्बर 30, 2026 8:02 पूर्वाह्न | West Bengal

printer

एनआईए की पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापेमारी, चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण- एन.आई.ए. ने कल आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश- जे.एम.बी. से संबंध के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया। एन.आई.ए. ने पश्चिम बंगाल के कई स्थानों पर छापेमारी की। इनमें पूर्व बर्धमान, दक्षिण 24 परगना और दक्षिण दिनाजपुर जिले शामिल हैं।

     पूर्वी बर्धमान से इमाम पीर मोहम्मद शेख, दर्जी जुम्मन शेख, ऐप के जरिए बाइक चलाने वाले चालक सहरुल पुरकायत और दक्षिण 24 परगना जिले से अब्दुल रफीक को गिरफ्तार किया है।

    ये छापेमारी इस वर्ष की शुरुआत में असम में कुछ लोगों की गिरफ्तारी के बाद की गई हैं। एन.आई.ए. ने दक्षिण दिनाजपुर जिले के बंशीहारी के मुंडेहार गांव में फरार चल रहे मुजीबर रहमान की तलाश में भी छापेमारी की।