पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि राज्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना लागू की जाएगी। श्री अधिकारी ने कल कोलकाता में आयोजित कन्यारत्न दिवस कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की। उन्होंने प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा स्तर तक बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई नई पहल की भी घोषणा की।
पश्चिम बंगाल सरकार की कन्यारत्न योजना के अंतर्गत बालिकाओं को दी जा रही वित्तीय सहायता अगले वर्ष एक हजार रुपये से बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दी जाएगी। स्कूल के बाद उच्च शिक्षा के लिए एकमुश्त सहायता भी 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये की जाएगी।
श्री अधिकारी ने यह भी घोषणा की कि उच्च माध्यमिक परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति दी जाएगी।