मई 26, 2026 9:34 अपराह्न | West Bengal

printer

पश्चिम बंगाल में न्यायिक अधिकारियों पर हमले के मामले में 15 और लोगों को एनआईए हिरासत में भेजा गया

पश्चिम बंगाल में एक विशेष अदालत ने मालदा के मोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारियों पर हमले के सिलसिले में 15 और लोगों को पांच जून तक राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए की हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों को सोमवार देर रात मोथाबाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में केंद्रीय एजेंसी द्वारा की गई छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। अदालती कार्यवाही के दौरान एनआईए ने इस मामले के संबंध में दो केस डायरी सौंपी। एनआईए के सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए विभिन्न वीडियो क्लिप के साथ घटना के दिन के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करके संदिग्धों की पहचान की गई। एजेंसी ने आगे की जांच के लिए गिरफ्तार किए गए लोगों के कब्जे से 15 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।