जुलाई 14, 2026 6:41 अपराह्न | West Bengal

printer

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल में चार कृषि अनुसंधान केंद्रों की घोषणा की

कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में मौसम और मिट्टी के अनुसार कृषि विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। आज राज्य सचिवालय नवान्न में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि इस रोडमैप को तैयार करने के लिए कृषि विश्वविद्यालय, शोध संस्थान और पश्चिम बंगाल सरकार मिलकर काम कर रहे हैं।

    श्री चौहान ने बताया कि पश्चिम बंगाल में चिनसुरा और मालदा सहित चार स्थानों पर आलू और जूट के बीजों केWest Bengal.प्रशिक्षण और अनुसंधान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने किसानों के लिए डिजिटल पहचान पत्र बनाने और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार की सराहना की।

    बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, राज्य के कृषि मंत्री दूध कुमार मंडल, पंचायत मंत्री दिलीप घोष तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।