सितम्बर 15, 2026 6:09 अपराह्न
45
रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए सशस्त्र बलों, अनुसंधान संस्थानों और उद्योग के बीच सहयोग जरूरी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता रक्षाबलों, अनुसंधान और विकास संस्थानों तथा उद्योग के बीच निर्बाध सहयोग के जरिए ही हासिल की जा सकती है। उन्होंने भारत की रक्षा विनिर्माण परिस्थितिकी को मजबूत करने तथा प्रौद्योगिकी को अपनाने की प्रक्रिया तेज करने के लिए अधिक से अधिक संवाद तथा विकास और उत्पादन के संयुक्त प्रयासों का आह्वान किया। नई दिल्ली में डीआरडीओ-इंडस्ट्री सिनर्जी मीट ‘विमर्श में श्री सिंह ने कहा कि डी आर डी ओ ने मिसाइल से लेकर रडार तक, लडाकू विमानों से ...