जून 9, 2026 3:17 अपराह्न | Rajnath Singh

printer

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीतापुर में पहली बड़े पैमाने की सौर परियोजना को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर स्थित रक्षा भूमि पर पहली बड़े पैमाने की सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह मंत्रालय द्वारा शुरू की गई अपनी तरह की पहली परियोजना है, जिसमें रक्षा भूमि पर एकीकृत बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के साथ बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा उत्पादन सुविधा का विकास शामिल है। मंत्रालय ने कहा कि यह 250 मेगावाट की सौर परियोजना उत्तर प्रदेश में रक्षा प्रतिष्ठानों की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगी और साथ ही बिजली खर्च में महत्वपूर्ण दीर्घकालिक बचत भी करेगी। एनटीपीसी के माध्यम से मंत्रालय की खाली रक्षा भूमि के अधिकतम उपयोग की पहल के तहत विकसित की जाएगी।

यह पहल स्वच्छ ऊर्जा, सतत विकास और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला