मार्च 4, 2025 1:46 अपराह्न

views 79

हाइब्रिड युद्ध, साइबर और अंतरिक्ष आधारित बाधाओं जैसे अपरंपरागत खतरे सुरक्षा उपकरणों के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हाइब्रिड युद्ध, साइबर और अंतरिक्ष आधारित बाधाओं जैसे अपरंपरागत खतरे सुरक्षा उपकरणों के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि आंतरिक तथा बाहरी सुरक्षा के बीच तालमेल नहीं बन पाने के कारण विश्‍व में सुरक्षा की स्थिति जटिल हो चुकी है। नई दिल्‍ली में आज आंतरिक सुरक्षा के लिए अग्रिम प्रौद्योगिकी पर एक संगोष्‍ठी में श्री राजनाथ ने कहा कि उग्रवाद, वामपंथी उग्रवाद और आतंकवाद से प्रभावित क्षेत्रों के अपने अलग मुद्दे हैं।   उन्‍होंने इन चुनौतियों के लिए बे...

मार्च 4, 2025 6:33 पूर्वाह्न

views 95

रक्षा सचिव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय वायु सेना की क्षमता वृद्धि के लिए अधिकार प्राप्त समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की

  रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कल नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय वायु सेना की क्षमता वृद्धि के लिए अधिकार प्राप्त समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की। समिति ने प्रमुख महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान की है और भारतीय वायुसेना की वांछित क्षमता वृद्धि लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अल्प, मध्यम और दीर्घ अवधि में कार्यान्वयन के लिए सिफारिशें की हैं। रिपोर्ट में एयरोस्पेस क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भरता’ को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है। श्री राजनाथ सिंह ने अधिकार प्र...

जनवरी 8, 2025 7:13 अपराह्न

views 93

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून ने आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक में प्रशिक्षण, नियमित सैन्य अभ्यास और रक्षा परियोजनाओं सहित द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की। वार्ता के दौरान दोनो पक्षों ने भारत-मालदीव व्‍यापक आर्थिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा और साझेदारी के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की। Held fruitful talks with Maldives Defence Minister Mr Mohammed Ghassan Maumoon in New Delhi. Several issu...

अक्टूबर 24, 2024 6:38 अपराह्न

views 70

भारत के रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने के दूरगामी प्रभाव होंगे- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत और चीन एलएसी के साथ कुछ क्षेत्रों में अपने मतभेदों को हल करने के लिए राजनयिक और सैन्य दोनों स्तरों पर बातचीत कर रहे हैं। नई दिल्ली में चाणक्य रक्षा संवाद 2024 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि वार्ता के बाद, समान और पारस्परिक सुरक्षा के सिद्धांतों के आधार पर जमीनी स्थिति को बहाल करने के लिए एक व्यापक सहमति हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि निरंतर संवाद के बाद देर-सबेर समाधान निकल ही आएगा।     श्री सिंह ने इस बात पर प्रकाश डाला...

अक्टूबर 8, 2024 4:26 अपराह्न

views 108

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस से टेलीफोन पर बातचीत की

      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस से टेलीफोन पर बातचीत की। श्री सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा औद्योगिक सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उन्‍होंने हवाई और समुद्री क्षेत्र में अभ्यास सहित चल रही रक्षा सहयोग गतिविधियों की भी समीक्षा की। श्री सिंह ने इस बात पर प्रकाश डाला कि दोनों मंत्रियों ने भारत-जर्मनी के संयुक्त परियोजनाओं के साथ-साथ रक्षा गतिविधियों को ठोस आकार देने के लिए निकट भ...

सितम्बर 11, 2024 7:38 अपराह्न

views 107

सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है –  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

र       रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वे, आज नई दिल्ली में सीमा क्षेत्र विकास सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि भारत की भू-रणनीतिक स्थिति कुछ ऐसी है कि उसे कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पडता है। इनसे निपटने का सबसे अच्छा तरीका सीमा क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित करना है।        रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्षों में सीमा सड़क संगठन ने साढे आठ हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों और 400 से अधिक स्थाय...

अगस्त 21, 2024 1:39 अपराह्न

views 98

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार से चार दिन के अमरीका दौरे पर रहेंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार से चार दिन के अमरीका दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान श्री सिंह  अपने अमरीकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह यात्रा भारत-अमरीका संबंधों में प्रगति और कई स्तरों पर बढ़ रहे रक्षा संबंधों की पृष्ठभूमि में हो रही है। इस यात्रा से भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के और घनिष्‍ठ तथा व्यापक बनने की संभावना है।  श्री सिंह अमरीका के रक्षा उद्योग जगत के साथ रक्षा सहयोग पर एक उच्च स्तरीय गोलमेज बैठक की अध्यक्षता करे...

अगस्त 17, 2024 6:53 अपराह्न

views 65

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल चेन्‍नई की अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान भारतीय तटरक्षक बल के एक नये अत्‍याधुनिक समुद्री बचाव समन्‍वय केन्‍द्र का उद्घाटन करेंगे

          रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल चेन्‍नई की अपनी दो दिन की यात्रा के दौरान भारतीय तटरक्षक बल के एक नये अत्‍याधुनिक समुद्री बचाव समन्‍वय केन्‍द्र का उद्घाटन करेंगे। वे चेन्‍नई में समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया केन्‍द्र और पुद्दुचेरी में तटरक्षक एयर एन्‍कलेव का भी उद्घाटन करेंगे। चेन्‍नई बन्‍दरगाह पर स्थित प्रदूषण केन्‍द्र समुद्री प्रदूषण प्रबन्‍धन के क्षेत्र में एक महत्‍वपूर्ण कदम को दर्शाता है। यह केन्‍द्र  समुद्री प्रदूषण विशेषकर तटीय राज्‍यों के जल में तेल और रसायन बहाव की घटनाओं ...

अगस्त 14, 2024 2:03 अपराह्न

views 98

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों को करेंगे संबोधित

  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों को संबोधित करेंगे। यह संबोधन शाम पांच बजकर 10 मिनट से आकाशवाणी के एफएम गोल्ड, इंद्रप्रस्थ चैनल और एआईआर लाइव न्यूज 24x7 पर प्रसारित होगा।

अगस्त 11, 2024 2:25 अपराह्न

views 96

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्‍मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सेना के दो जवानों के जान गंवाने पर गहरा दुःख व्यक्त किया

  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्‍मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में आतंकवाद विरोधी अभियान में सेना के दो जवानों के जान गंवाने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री सिंह ने साहसी और निर्भीक जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है और कहा है कि दु:ख की इस घड़ी में राष्‍ट्र उनके साथ मजबूती से खड़ा है।