जुलाई 30, 2024 11:34 पूर्वाह्न

views 91

केरल: गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भूस्खलन में मरने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की

  गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायनाड में भूस्खलन की घटना में जान गंवाने वाले लोगों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री शाह ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल इलाके में युद्ध स्तर पर बचाव और राहत अभियान चला रहा है। श्री शाह ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।   घटना में लोगों के मारे जाने पर गहरा दुःख व्‍यक्‍त करते हुए रक्षा मंत्री ने मलबे में दबे सभी लोगों के सुरक्षित होने की कामना की।    

जुलाई 29, 2024 5:48 अपराह्न

views 74

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद -डीएसी की बैठक हुई संपन्न

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद -डीएसी की बैठक आज नई दिल्ली में संपन्न हुई। बैठक में, भारतीय सेना के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों के लिए उन्नत भूमि नेविगेशन प्रणाली की खरीद के लिए आवश्यकता की स्वीकृति सहित विभिन्न पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों पर विचार किया गया।     रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल की क्षमता बढ़ाने के लिए, डीएसी ने नवीनतम अत्याधुनिक प्रणाली के साथ 22 इंटरसेप्टर नौकाओं की खरीद के लिए स्‍वीकृति प्रदान की। इन नौकाओं का उपयोग चिकित्सा निकासी सहित तटीय ...

जुलाई 26, 2024 10:26 पूर्वाह्न

views 88

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए लड़ने वाले सशस्त्र बलों के कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

     रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 साल पहले कारगिल युद्ध के दौरान देश के क्षेत्र की रक्षा के लिए बेहद कठोर परिस्थितियों में बहादुरी से लड़ने वाले सशस्त्र बलों के कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 26 जुलाई 1999 को, भारतीय सेना ने लद्दाख में कारगिल की बर्फीली ऊंचाइयों पर लगभग तीन महीने की लंबी लड़ाई जीती जो कि ऑपरेशन विजय की सफलता की घोषणा थी। युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। 25वें कारगिल विजय दिवस-2024 के अवसर पर रक्षा मंत्री राज...

जुलाई 16, 2024 12:07 अपराह्न

views 80

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकरोधी अभियान में सेना के जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त किया

  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंक रोधी अभियान में भारतीय सेना के बहादुर जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्र उन सैनिकों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है जिन्होंने कर्तव्य के दौरान अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आतंक रोधी अभियान जारी है और भारतीय सैनिक आतंकवाद को समाप्त करने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

जुलाई 16, 2024 10:54 पूर्वाह्न

views 91

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा जिले में जारी आतंकरोधी अभियान के बारे में बात की

  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्‍मू-कश्‍मीर के डोडा जिले में जारी आतंकरोधी अभियान के बारे में आज सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से बात की। सेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री को जमीनी स्थिति और चलाए जा रहे अभियान के बारे में जानकारी दी।

जुलाई 12, 2024 10:57 पूर्वाह्न

views 58

स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली एम्स में भर्ती 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कुछ जटिलताओं के बाद कल दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

जुलाई 5, 2024 12:06 अपराह्न

views 85

भारत ने वर्ष 2023-24 में रक्षा उत्पाद मूल्यों में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की

भारत ने वर्ष 2023-24 में रक्षा उत्पाद मूल्यों में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है। वर्ष 2023-24 में यह लगभग 1 लाख 26 हजार 887 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16.8 प्रतिशत अधिक है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया कार्यक्रम लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। श्री सिंह ने रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, रक्षा वस्तुओं का निर्माण करने वाले अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और निजी उद्योग सहित...

जुलाई 4, 2024 1:39 अपराह्न

views 64

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस से टेलीफोन पर बातचीत की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री सिंह ने बताया कि दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा की और हिन्द प्रशांत क्षेत्र में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साझेदारी पर भी चर्चा की। उन्‍होंने बताया कि भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बहुत महत्व देता है।

जुलाई 4, 2024 10:09 पूर्वाह्न

views 148

अग्निवीरों के कल्‍याण के लिए प्रतिबद्ध है भारतीय सेना: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारतीय सेना अग्निवीरों के कल्‍याण के लिए प्रतिबद्ध है। सोशल मीडिया पर पोस्‍ट में श्री राजनाथ सिंह ने अग्निवीर अजय कुमार को प्रदान वेतन और परिलब्धियों पर भारतीय सेना का स्पष्टीकरण साझा किया है। सेना ने कहा है कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में कहा गया है कि ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अग्निवीर अजय कुमार के परिजनों को मुआवजा नहीं दिया गया। यह भी कहा गया है कि भारतीय सेना अग्निवीर अजय कुमार के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है। उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्‍य सम्...

जून 29, 2024 1:41 अपराह्न

views 92

लद्दाख में नदी से टैंक पार करते समय हुई दुर्घटना में सेना के पांच जवानों की मौत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में एक नदी में से टैंक पार करवाते समय हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में भारतीय सेना के पांच जवानों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है। श्री सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि देशवासी वीर सैनिकों की राष्ट्र के प्रति अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि दुख की इस घड़ी में देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है।