जून 16, 2026 4:29 अपराह्न
86
हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत गृह सूचीकरण और आवास जनगणना शुरू
हिमाचल प्रदेश में स्वगणना अवधि पूरी होने के बाद, जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत गृह सूचीकरण और आवास जनगणना के लिए जमीनी अभियान आज से प्रारंभ हो गया है। गृह मंत्रालय ने बताया कि राज्य में जनगणनाकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण का कार्य अगले महीने की 15 तारीख तक जारी रहेगा। मंत्रालय ने बताया कि केरल और नागालैंड में स्व-गणना सुविधा प्रारंभ हो चुकी है और यह इस महीने की 30 तारीख तक उपलब्ध रहेगी। इन राज्यों में गृह सूचीकरण और आवास जनगणना के संबंधित जमीनी अभियान अगले महीने की पहली तारीख से 30...