जुलाई 24, 2026 9:07 अपराह्न | Himachal Pradesh

printer

हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति में भीषण सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में हुई दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट पर मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उपराष्ट्रपति ने भी सोशल मीडिया पोस्ट पर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में आज भीषण सड़क दुर्घटना में सभी तेरह लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना उदयपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सीमा सड़क संगठन मार्ग पर कधुनाला-राहुली के पास हुई, जब पहाड़ी से अचानक एक विशाल चट्टान लुढ़क कर वाहन पर गिर गई।

    खबरों के अनुसार, वाहन में चालक सहित कुल 13 लोग सवार थे। भीषण टक्कर के कारण वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस, जिला प्रशासन के अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने बचाव और राहत कार्य चलाया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला