अगस्त 11, 2024 2:33 अपराह्न

views 25

हिमाचल प्रदेश के विभिन्‍न हिस्‍सों में तेज बरसात जारी, बाढ़ और भूस्‍खलन से कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

हिमाचल प्रदेश के विभिन्‍न हिस्‍सों में तेज बरसात जारी है। बाढ़ और भूस्‍खलन से कई क्षेत्रों में जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। जनजातीय किनौर जिले में बाढ़ से भारी भूस्‍खलन हुआ है जिसके कारण कई किलोमीटर तक राष्ट्रीय राजमार्ग को क्षति पहुंची है। हालांकि किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है।   

अगस्त 4, 2024 1:32 अपराह्न

views 41

हिमाचल प्रदेश: शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में बादल फटने की घटना में लापता लोगों की तलाश जारी, 44 लोग अब भी लापता

  हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी और कुल्लू जिलों में बादल फटने की घटना में लापता लोगों की तलाश आज चौथे दिन भी जारी है। 44 लोग अब भी लापता हैं। इनमें से 36 लापता लोग शिमला जिले के रामपुर के समेज इलाके के हैं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल की टीमें लाइव डिटेक्टर उपकरणों के साथ लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप ने तलाश दल के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के लिए तैनात बल में और लोग शामिल किए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि लोक निर्माण ...

अगस्त 4, 2024 10:41 पूर्वाह्न

views 58

हिमाचल प्रदेश: शिमला और मंडी जिलों में बादल फटने और जमीन धंसने की घटना के बाद सेना ने राहत और बचाव कार्य तेज किए

  हिमाचल प्रदेश में शिमला और मंडी जिलों में बादल फटने और जमीन धंसने की घटना के बाद सेना ने सहायता और राहत कार्य तेज कर दिए हैं। बाढ़ग्रस्त रामपुर सब-डिवीजन के समेज गांव में लगभग 90 लोगों का सेना के चिकित्सा शिविर में इलाज किया गया है। सेना ने लोगों और आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही के लिए एक अस्थायी फुटब्रिज भी बनाया है और पीड़ितों को भोजन तथा दवाएं दी जा रही हैं। घटना-स्थल के पास अवरुद्ध सड़क की मरम्मत कर दी गई है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि खोज और बचाव कार्य के लिए अतिरिक्त दल तैनात किए गए हैं। सेना ...

अगस्त 2, 2024 1:48 अपराह्न

views 62

हिमाचल प्रदेश:   भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं में लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव अभियान जारी

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में विभिन्न इलाकों में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं में लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ, एसटीआरएफ पुलिस, होम गार्ड, फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। इस बीच कुल्लू जिले के मलाणा बांध की सुरंग में फंसे चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आपदा प्रभावित क्षेत्र समेज का दौरा करेंगे। 

अगस्त 1, 2024 12:53 अपराह्न

views 73

गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात कर बादल फटने से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली

गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात कर राज्य में बादल फटने से उत्पन्न स्थिति की जानकारी ली। गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को राहत और बचाव कार्यों में सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की तैनाती सहित केंद्र सरकार से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

अगस्त 1, 2024 11:56 पूर्वाह्न

views 62

हिमाचल प्रदेश में तीन स्थानों पर मूसलाधार वर्षा और बादल फटने से भारी नुकसान, 41 लोग लापता

हिमाचल प्रदेश में कल रात तीन स्थानों पर मूसलाधार वर्षा और बादल फटने से भारी नुकसान की खबर है। बादल फटने और तेज वर्षा से आई बाढ़ के कारण 41 लोग लापता हैं। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के झाखड़ी क्षेत्र में हाइड्रो प्रोजेक्ट के पास समेज खड्ड में आधी रात को बादल फटने से तबाही मच गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया है कि बादल फटने से 36 लोग लापता है। उन्‍होंने बताया कि रामपुर उपखंड प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और होम गार्ड की टीमों के साथ बचाव अभियान शुरू कर दिया है। उपजि...

जुलाई 29, 2024 9:02 अपराह्न

views 115

राजधानी शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

  राजधानी शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुक कर बारिश जारी है। इस बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। कल रात पंजाब से आ रहा एक वाहन शिमला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोलन जिले के दत्यार में भूस्खलन में फंस गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। भूस्खलन के कारण राजधानी के आसपास के इलाकों में संपर्क सड़कों पर भी यातायात बाधित हो गया है। इस मानसून में राज्य में अब तक सामान्य से 35 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुस...

जुलाई 13, 2024 1:58 अपराह्न

views 91

विधानसभा उपचुनाव: हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित, कांग्रेस ने 2 और बीजेपी ने जीती एक सीट

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव नतीजों में देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर और नालागढ़ से हरदीप सिंह बाबा विजयी हुए हैं, जबकि हमीरपुर से बीजेपी के आशीष शर्मा ने जीत हासिल की है।  

जुलाई 9, 2024 8:08 अपराह्न

views 53

हिमाचल प्रदेश के देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान कल

  हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों-देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में उपचुनाव के लिए कल मतदान होगा। राज्य निर्वाचन विभाग ने मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और वोटों की गिनती इसी महीने की 13 तारीख को होगी।

जुलाई 6, 2024 10:15 पूर्वाह्न

views 77

मौसम विभाग ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में आज तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की

मौसम विभाग ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में आज तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। इसके अलावा उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल तक बहुत तेज वर्षा की आशंका है।