जुलाई 31, 2026 6:45 अपराह्न | Himachal Pradesh

printer

हिमाचल प्रदेश: सड़क परियोजनाओं के लिए 239 करोड़ रुपये मंजूर

हिमाचल प्रदेश को केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि के तहत 2026-27 के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से 239.45 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। इस धनराशि का उपयोग राज्य की दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के उन्नयन के लिए किया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि चैला-नेरिपुल-यशवंत नगर-कुमारहट्टी सड़क के उन्नयन के लिए 203.52 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि टिक्कर-जारोल-खामड़ी सड़क के शेष 16 किलोमीटर खंड पर 35.93 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से सडक संपर्क में सुधार होगा, किसानों और बागवानों को लाभ होगा और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला