जुलाई 10, 2026 6:11 अपराह्न | Ram Mandir

printer

राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई

सर्वोच्‍च न्‍यायालय अयोध्या राम मंदिर में कथित दान चोरी की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग वाली कई याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करेगा। 7 जुलाई को अयोध्या की एक अदालत ने राम मंदिर में दान राशि की कथित चोरी के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों में से तीन को एक दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया था। स्थानीय अदालत ने पिछले महीने की 29 तारीख को सभी आठ आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

पिछले महीने की 13 तारीख को राम मंदिर दान राशि के दुरुपयोग के आरोपों के बाद मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच समिति का गठन किया था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला