अप्रैल 17, 2026 6:05 पूर्वाह्न

printer

सिक्किम में एलपीजी सिलेंडरों की आपू्र्ति और वितरण स्थिर

सिक्किम में एलपीजी सिलेंडरों की आपू्र्ति और वितरण स्थिर बनी हुई है।सिक्किम सरकार और एलपीजी वितरकों के साथ समन्वय में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय अवरोधों को रोकने के लिए आपूर्ति श्रृंखला की गहन निगरानी कर रहा है। घरेलू मांग को पूरा करने के लिए बॉटलिंग प्लांट और गोदामों में एलपीजी के पर्याप्त स्टॉक रखे गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फिलहाल सिक्किम में एलपीजी की कुल लंबित बुकिंग की संख्या पांच हज़ार से थोड़ी अधिक है। वहीं सिलिंडरों की औसत दैनिक डिलीवरी 3,618 हैं। डिलीवरी की इस गति से समग्र बैकलॉग  सिर्फ 1.46 दिन है।

जिन विद्यार्थियों, प्रवासी श्रमिकों तथा अन्य अस्थायी निवासियों के पास नियमित एलपीजी कनेक्शन और एलपीजी पासबुक नहीं हैं उन्‍हें रसोई गैस की आवश्यकता को पूरी करने के लिए पांच किलो के एफटीएल सिलिंडर गंगटोक जिले में कुछ विशेष एलपीजी वितरकों और एजेंसियों के पास उपलब्ध कराए गए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला