कैबिनेट सचिव अजीत सेठ ने कहा है कि सफल कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व- सीएसआर का पैमाना संबद्ध व्यय के आधार पर नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में बदलाव लाने में इसके योगदान के आधार पर तय किया जाना चाहिए। नई दिल्ली में आज एक सम्मेलन में श्री सेठ ने बेहतर शासन, साक्ष्य-आधारित योजना और पर्याप्त विकास परिणामों का जिक्र करते हुए भारत के सीएसआर पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के बारे में विचार साझा किए।
श्री सेठ ने सीएसआर श्रेष्ठ अभ्यास 2025 का संकलन भी जारी किया, जिसमें कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पर राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी- एनसीसीएसआर 2025 के दौरान प्रदर्शकों द्वारा प्रदर्शित प्रथाओं को संकलित किया गया है।